दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और जॉर्डन धर्म के ग्रंथों में एक पवित्र नाम है। आपका वतन और हमारा दोस्त देश जॉर्डन इतिहास की किताबों और धर्म के ग्रंथों में एक अमिट नाम है।

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन :-

  • जॉर्डन एक ऐसी पवित्र भूमि पर आबाद है जहां से ख़ुदा का पैग़ाम पैगम्बरों और संतों की आवाज़ बनकर दुनिया भर में गूंजा।
  • दुनिया भर के मज़हब और मत भारत की मिट्टी में पनपे हैं।
  • यहां की आबोहवा में उन्होंने ज़िन्दगी पाई, साँस ली।
  • चाहे वह 2500 साल पहले भगवान बुद्ध हों या पिछली शताब्दी में महात्मा गांधी।
  • अमन और मुहब्बत के पैग़ाम की ख़ुशबू भारत के चमन से सारी दुनिया में फैली है।
  • यहाँ से भारत के प्राचीन दर्शन और सूफियों के प्रेम और मानवतावाद की मिलीजुली परम्परा ने मानवमात्र की मूलभूत एकता का पैगाम दिया है।
  • मानवमात्र के एकात्म की इस भावना ने भारत को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का दर्शन दिया है।
  • भारत ने सारी दुनिया को एक परिवार मानकर उसके साथ अपनी पहचान बनाई है।
  • हर भारतीय को गर्व है अपनी विविधता की विशेषता पर।
  • अपनी विरासत की विविधता पर, और विविधता की विरासत पर।
  • चाहे वह कोई ज़ुबान बोलता हो।
  • चाहे वह मंदिर में दिया जलाता हो या मस्जिद में सज़दा करता हो, चाहे वह चर्च में प्रार्थना करे या गुरुद्वारे में शबद गाये
  • दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में जनतंत्र एक राजनैतिक व्यवस्था ही नहीं बल्कि समानता, विविधता और सामंजस्य का मूल आधार है।

भारतीय लोकतंत्र हमारी उम्र की बहुलता का उत्सव है:- PM नरेन्द्र मोदी

  • यह वो शक्ति है जिसके बल पर हर भारतीय के मन में आपने गौरवशाली अतीत के प्रति आदर है।
  • वर्तमान के प्रति विश्वास है और भविष्य पर भरोसा है हमारी विरासत और मूल्य।
  • हमारे मज़हबों का पैगाम और उनके उसूल वह ताक़त हैं जिनके बल पर हम हिंसा और दहशतगर्दी जैसी चुनौतियों से पार पा सकते हैं।
  • इंसानियात के ख़िलाफ़ दरिंदगी का हमला करने वाले शायद यह नहीं समझते कि नुकसान उस मज़हब का होता है।
  • जिसके लिए खड़े होने का वो दावा करते हैं।
  • भारत में हमारी यह कोशिश है कि सबकी तरक्की के लिए सबको साथ लेकर चलें।
  • क्योंकि सारे मुल्क की तकदीर हर शहरी की तरक्की से जुड़ी है।
  • क्योंकि मुल्क की खुशहाली से हर एक की खुशहाली बाबस्ता है मज़हब का मर्म अमानवीय हो ही नहीं सकता।
  • हर पन्थ, हर संप्रदाय, हर परंपरा मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ही है।
  • इसलिए, आज सबसे ज्यादा ज़रूरत ये है कि हमारे युवा एक तरफ मानवीय इस्लाम से जुड़े हों और दूसरी तरफ आधुनिक विज्ञान और तरक्की के साधनों का इस्तेमाल भी कर सकें।
  • जार्डन नरेश की मौजूदगी गर्व का विषय हमारा दोस्त देश है जार्डन।
  • भारत और यहां के लोगों का नरेश से लगाव।
  • इस्लाम और कुरान पर बड़ी चर्चा हो रही।
  • दुनिया के बड़े धर्म भारत के पालने में पले-बढ़े।
  • अमन-चैन की खुशबू सारी दुनिया में फैली।
  • भारत ने दुनिया को अमन की राह दिखाई।
  • भारत की आबोहवा में सभी धर्म सांस ले रहे।
  • दिल्ली मान्यताओं के मुताबिक इंद्रप्रस्थ है दिल्ली सुफियाना कलामों की सरजमी है।
  • विरासत पर गर्व, भविष्य पर भरोसा।
  • संस्कृति औऱ विरासत हमारी धरोहर।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें