प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में पं दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के मौके पर संबोधन किया।

पं.दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति का मन्त्र दिया:

  • कार्यकारिणी बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर बैठक का सम्बोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, हम भारतीय जनसंघ के भारतीय जनता पार्टी बने।
  • गौरतलब है कि, कार्यकारिणी बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
  • यह कार्यक्रम केरल के कोझीकोड में आयोजित किया गया।
  • पीएम ने इस मौके पर कहा कि, दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति का मन्त्र दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें अन्तोदय का मन्त्र दिया था।

कुछ लोगों के आचरण से राजनीति का स्तर गिरा है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • जिस दौरान उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों के आचरण से राजनीति का स्तर गिरा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सच्चा नेता बनना ही पं.दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुसलमानों को अपना समझें:

  • प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, कुछ लोग भाजपा को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के आरोप लगाते हैं।
  • इसी में मोदी ने आगे कहा कि, मुसलमानों को न तिरस्कृत करें और न ही पुरस्कृत करें।
  • आगे बोलते हुए पीएम ने कहा कि, मुसलमानों को परिस्कृत करें और अपना समझें।
  • साथ ही पीएम ने अपील करते हुए कहा कि, समाज में कोई भी तबका अछूता नहीं हैं।
  • उन्होंने कहा कि, समाज एक हिस्से का दर्द सभी का दर्द बने।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें