प्रधानमन्त्री मोदी आगामी मणिपुर विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी रैली को संबोधित करने इम्फाल पहुंचे हैं. अपने संबोधन में प्रधानमन्त्री मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. राज्य का विकास ना होने का ज़िम्मेदार कांग्रेस को ठहराया.

कांग्रेस विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार करती है

  • मणिपुर में जनरैली को सबोधित करते समय मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा.
  • प्रधानमन्त्री बोले कांग्रेस जहां भी होती है वहां विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार होता है.
  • बीते चालीस सालों में कोई भी प्रधानमन्त्री इस राज्य में नहीं आया.
  • मोरारजी देसाई के बाद मैं इस राज्य में आया हूँ.
  • अटल जी के शासनकाल में उत्तर पूर्वी राज्य के विकास कार्यों पर काफी काम हुआ था.
  • जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आई सारे विकास कार्यों पर विराम लग गया.
  • बीते 15 सालों में यहा पर जितना भी भ्रष्टाचार हुआ है.हम उसे उजागर करेंगें.

राज्य में जो शान्ति नहीं ला सकते उन्हें शासन का हक नहीं

  • प्रधानमन्त्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि
  • कांग्रेस आगर राज्य में शासन में रहते हुए शान्ति और विकास कार्य नहीं कर सकती तो
  • उसे शासन करने का कोई हक नहीं है.
  • प्रधानमन्त्री मोदी ने सिक्किम का उदाहरण देते हुए कहा कि
  • सिक्किम भले ही छोटा सा राज्य है .वहां पर विकास कार्य तेजी से हुआ है.
  • मणिपुर में कांग्रेस का शासन होते हुए विकास होता नजर नहीं आ रहा है.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें