केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में जल्द ही बढ़ोत्तरी की जा सकती है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने वित्त मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है।

बढ़ सकता है 15-20 फ़ीसदी वेतन:

  • केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाने की योजना बना रही है।
  • जिसके सम्बन्ध में पीएम मोदी ने वित्त मंत्रालय से सातवें वेतनमान आयोग की रिपोर्ट मांगी है।
  • सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में इस पर यह फैसला लिया जा सकता है।
  • 29 जून को कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है।
  • सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 12-15 फ़ीसदी तक बढ़ोत्तरी की जा सकती है।
  • जिससे करीब 98.4 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी प्रभावित होंगे।
  • इस योजना में 52 लाख पेंशनभोगी भी शामिल हैं।
  • गौरतलब है कि, जनवरी 2016 में केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव पी.के. सिन्हा की अध्यक्षता में सांतवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर प्रक्रिया के लिए एक समिति का गठन किया गया था।
  • समिति की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार जल्द ही यह फैसला ले सकती है।
  • जानकारी के मुताबिक, यह रिपोर्ट जुलाई माह तक लागू की जा सकती है और जनवरी 2016 से कर्मचारियों को एरियर दिया जायेगा।
  • छठा वेतनमान 1 जनवरी 2006 से लागू हुआ था और ऐसा माना जा रहा है कि, सातवाँ वेतनमान जनवरी 2016 से लागू होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें