प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी दौरे पर है। भारत-जर्मनी के बीच समझौता-पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की चालंसर एंजेल मर्केल के साथ वो साझे कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी का पूरा जोर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही देश में निवेश को बढ़ाने पर है।

Make In India में जर्मनी की बड़ी भागीदारी : पीएम मोदी

  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जर्मन चांसलर के कार्यालय में सैन्य सम्मान के साथ समारोहपूर्वक स्वागत किया गया।
  • बर्लिन में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल का संयुक्त प्रेस वक्तव्य हुआ।
  • इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-जर्मनी की भागीदारी दोनों राष्ट्रों की सहायता करेगी।
  • उन्होंने कहा कि हम भारत-जर्मनी संबंधों से दोनों देशों में उन्मुख गति और आर्थिक संबंधों में सुधार आएगा।

क्यों खास है पीएम मोदी का जर्मनी दौरा!

  • पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडियन जर्मनी के निवेश से लगातार आगे बढ़ रहा है।
  • उन्होंने कहा कि जर्मनी की मेक इन इंडिया में साझेदारी लगातार बढ़ रही है।
  • इस दौरान दोनों देशों के बीच समझौता-पत्रों का आदान-प्रदान हुआ।
  • प्रधानमंत्री ने जर्मनी में हुई प्रेस वार्ता को भारतीय राष्ट्रीय भाषा हिंदी में संबोधित किया।

पीएम मोदी आज अपने 6 दिवसीय विदेश दौरे के लिए हुए रवाना!

  • पीएम मोदी ने कहा कि जर्मनी का  कौशल विकास में व्यापक कार्य भारत के युवाओं को लाभ पहुंचा सकता है।
  • पर्यावरण को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु संरक्षण और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना भारत के लोकाचार का एक हिस्सा है।
  • आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा संकट है, मानववादी शक्तियों को एक होने में समय लगेगा।
  • उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार गति प्राप्त कर रहा है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत की अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के लिए प्रोत्साहित है जिसमें हम जर्मनी के साथ बड़े पैमाने पर काम करना चाहते हैं।
  • साइबर सिक्योरिटी को लेकर पीएम ने कहा कि यह एक बड़ी चुनौती है।
  • उन्होंने कहा कि हर पल एक नए संकट आते है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें