राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट विस्‍तार के लिए मोदी मंत्रिमंडल के जिन नए भरोसेमंद मंत्रियों ने शपथ ली है, उनमें के.जे. अल्फोंस ने सोमवार को पर्यटन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि यह काम एक बड़ी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें… जानिए वो 15 चेहरे जो मोदी कैबिनेट में कर रहें हैं यूपी का प्रतिनिधित्व

पर्यटन क्षेत्र में बड़ी संभावना :

  • के.जे. अल्फोंस ने पर्यटन राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद बड़ी बात कही।
  • उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में बड़ी संभावना है, लेकिन सबसे पहले हमें खुद से और देश से प्यार करना होगा।
  • इसके बाद अन्य देशों के पर्यटकों को आकर्षित कर पाएंगे।
  • अल्फोंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस तरह का महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलना उनके लिए सुखद आश्चर्य की तरह है।
  • उन्होंने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और अद्भुत काम करना है।

यह भी पढ़ें…LIVE : मोदी मंत्रिमंडल के नए ‘सितारों’ की शपथ

मोदी कैबिनेट में इन लोगों ने ली शपथ :

  • बिहार से राज्यसभा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • पीयूष गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • निर्मला सीतारमण ने ली मंत्री पद की शपथ।
  • मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्री पथ की शपथ ली।
  • उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • कर्नाटक से सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • बिहार के आरा से बीजेपी सांसद आर के सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • पूर्व IFS हरदीप सिंह पुरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • उत्तर प्रदेश के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • पूर्व IAS अफसर अल्फोंस कन्नथनम ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें…राष्‍ट्रपति भवन में पहुंचे मोदी मंत्रिमंडल के नए ‘सितारे’

3 अगस्त को हुआ मोदी कैबिनेट का विस्तार :

  • पूर्व IAS अफसर अल्फोंस कन्नथनम ने बीते दिन पर्यटन राज्य मंत्री के पद की शपथ ली।
  • जिसके बाद आज उन्होंने अपना कार्यभार संभाला।
  • बता दें कि मोदी सरकार की यह तीन साल में तीसरी बार कैबिनेट विस्तार है।

यह भी पढ़ें…कैबिनेट फेरबदल पर बोले विपक्षी, नाकामयाबी छुपाने का है तरीका

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें