देश को पहला सैटेलाइट प्रदान करने वाले भारतीय वैज्ञानिक प्रो यू.आर. राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में राव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें… देश को पहली सैटेलाइट प्रदान करने वाले भारतीय वैज्ञानिक का निधन!

पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त :

  • मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात वैज्ञानिक यू.आर. राव के निधन से दुखी हूं।
  • आगे उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
  • 85 वर्षीय राव का निधन बेंगलुरु स्थित उनके निवास पर तड़के करीब तीन बजे हुआ।

यह भी पढ़ें… भारतीय वैज्ञानिक अमेरिका में नजरबंद, 6 महीने से सुषमा से लगा रहे गुहार!

वैज्ञानिक राव से जुड़ी जानकारी :

  • उदुपी के आदमपुर गांव में जन्मे राव लगातार भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए काम करते रहे।
  • उन्होंने एमजीके मेनन, सतीश धवन और विक्रम साराभाई जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था।
  • राव को भारत की अंतरिक्ष, उपग्रह क्षमताओं के निर्माण और देश के विकास में उनके अनुप्रयोगों के लिए किए गए अनुसंधान के लिए जाना जाता है।
  • 1972 में उन्होंने भारत में सेटेलाइट टेक्नोलॉजी की स्थापना की जिम्मेदारी ली थी।
  • उनके ही निर्देशन में 1975 में पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट से लेकर 20 से अधिक उपग्रहों को डिजाइन किया गया, तैयार किया गया और अंतरिक्ष में प्रक्षेपित भी किया गया।

यह भी पढ़ें… वीडियो: भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की लैब में विस्फोट के बाद लगी भयंकर आग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें