प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार 13 नवम्बर को गोवा में ट्यूम इलेक्ट्रॉनिक सिटी की आधारशिला रखी, इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया। कार्यक्रम गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित किया गया था।

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने दिया बयान:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि, मैं गोवा में एक और विषय पर बात करना चाहता हूँ।
  • जिसके बाद पीएम मोदी ने हाल ही में सरकार के नोटबंदी के फैसले पर चर्चा की।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 8 नवम्बर की रात को देश के अनेकों लोग चैन की नींद सोये, तो कुछ लोगों की नींद आजतक उड़ी हुई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी भ्रष्टाचार और कालेधन के उन्मूलन के लिए कदम जरुरी था।
  • पीएम मोदी आगे बोले कि, लेकिन कुछ लोग अपनी ही दुनिया में खोये हैं।

2014 में जनता ने भ्रष्टाचार से मुक्त होने के लिए वोट दिया था:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 2014 के चुनाव में देश की जनता ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए वोट दिया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जिन्होंने सरकार को चुना उन्हें बहुत आशाएं हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आप मुझसे कालेधन को खत्म करने के लिए कहेंगे, तो मैं क्यों नहीं करूँगा।
  • उन्होंने पूर्व यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, पिछली सरकार इस काम को टालती रही।
  • पीएम मोदी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि, जिनके पास भी बेनामी संपत्ति है, हम उनपर हमला बोलने वाले हैं।

देश से बाहर गए कालेधन को भी नहीं छोड़ेंगे:

  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, देश का जो पैसा देश से लूट कर बाहर ले जाया गया है।
  • इसी में आगे कहा कि, उसे भी हम नहीं छोड़ेंगे।

सांसदों पर हमला:

  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सांसदों पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, कितने सांसदों ने मुझसे सोने की खरीद पर पैन कार्ड आवश्यक न करने के लिए कहा था।

पीएम हुए भावुक:

  • इस दौरान पीएम मोदी संबोधन देते हुए थोड़ा सा भावुक हो गए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, मैं बड़े ऑफिसों में कुर्सी पर बैठने के लिए पैदा नहीं हुआ था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मेरे पास जो भी था मेरे परिवार था, मैंने उन सबको देश के लिए छोड़ दिया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, देश के लिए घर-परिवार छोड़ा है, सब कुछ देश के नाम किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें