प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST को पहले गुड्स एंड सिंपल बताया था, अब उन्होंने एक बार फिर इसे एक नया नाम दिया है। उन्होंने GST का मतलब बताते हुए कहा, ‘Going Stronger Together’ अर्थात एक साथ काम करने का दूसरा नाम है। संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी के साथ मॉनसून सत्र नई सुगंध और नई उमंग से भरा रहेगा।

यह भी पढ़ें… केंद्र सरकार ने बुलाया मानसून सत्र, 18 प्रस्ताव सूचीबद्ध!

इस सत्र में चुने जाएंगे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति :

  • पीेएम मोदी ने कहा कि हम 15 अगस्त को आजादी की 70 साल की यात्रा पूरी कर रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होंगे।
  • आगे कहा कि इसी सत्र में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुने जाएंगे।

यह भी पढ़ें… गर्म होगा संसद का मानसून सत्र, कांग्रेस ने दिया संकेत!

जीएसटी का बताया सफल, किसानों को किया नमन :

  • 16 दिन पहले लागू हुए जीएसटी को पीएम ने सफल बताया है।
  • कह कि जब देश के सभी राजनीतिक दल, सभी सरकारें सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रहित के तराजू पर तौलकर फैसला करती हैं,
  • तो कितना महत्वपूर्ण राष्ट्रहित का काम होता है, वह जीएसटी में सफल और सिद्ध हो चुका है।
  • मोदी ने किसानों को नमन करते हुए कहा सत्र के शुरुआत में देश के किसानों को नमन किया।
  • उन्होंने कहा कि हम उन किसानों को नमन करते जो इस मौसम में कठोर मेहनत कर देश की खाद्य सुरक्षा का इंतजाम करते हैं।
  • पीएम ने कहा कि देशवासियों का इस मॉनसून सत्र पर विशेष ध्यान रहेगा।

यह भी पढ़ें… मानसून सत्र के पहले दिन कामकाज नहीं होने की आसार, जाने कारण!

21 बिल लोकसभा में , 42 बिल राज्य सभा में पेंडिंग :

  • भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षी दलों में दो फाड़ होने की उम्मीद है।
  • क्योंकि लेफ्ट और जदयू की ओर से टीएमसी और आरजेडी का बचाव करने की संभावना नहीं दिख रही है।
  • मॉनसून सत्र में कुल 19 बैठके होंगी 26 दिनों की कार्यावधि में चार प्राईवेट मेंम्बर्स दिवस होंगे।
  • लोक सभा में 21 बिल और राज्य सभा में 42 बिल पेंडिंग है।
  • मानसून सत्र में विपक्ष संसद में भारत चीन सीमा विवाद, कश्मीर में बिगड़ते हालात का मुद्दा उठाएगी।
  • साथ ही सरकार से गाय रक्षा के नाम पर भीड़ द्वारा हिंसा के मुद्दों पर जवाब मांगेगी।

यह भी पढ़ें… मानसून सत्र में पास हो महिला आरक्षण विधेयक: माकपा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें