बैंगलुरू: ‘चंद्रयान-2’ की आज चांद पर लैंडिंग होनी थी, लेकिन लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय सतह से 2.1 किलोमीटर पहले इसरो से संपर्क टूट गया.

  • इसके बाद इसरो केंद्र सहित पूरे देश में सन्नाटा पसर गया.
  • हर कोई सन्न रह गया.
  • इस दौरान पीएम मोदी भी कल रात से इसरो केंद्र मौजूद थे.
  • संपर्क टूटने की खबर मिलने के बाद पीएम मोदी वैज्ञानिकों के बीच गए और उनका हौंसला बढ़ाया.
  • आज सुबह 8 बजे पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया.
  • इस दौरान इसरो प्रमुख के. सिवन भावुक हो गए.

 

भावुक हो गए मोदी और इसरो प्रमुख

  • पीएम मोदी राष्ट्र और वैज्ञानिकों को संबोधित करने के बाद इसरो केंद्र में घूमे और वहां मौजूद सभी वैज्ञानिकों से एक-एक करके मिले.
  • इस दौरान पीएम मोदी जब इसरो केंद्र से अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे, तभी इसरो प्रमुख के सिवन भावुक हो गए.
  • इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें अपनी तरफ खींचकर गले लगा लिया और काफी देर तक उनकी पीठ थपथपाते रहे.
  • इस दौरान पीएम मोदी भी भावुक नज़र आए.
  • पीएम मोदी और इसरो प्रमुख का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
  • इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंख नम हैं. हर कोई कह रहा है हमें इसरो पर गर्व है.
  • अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है.

मां भारती के लिए अपना पूरा जीवन खपा देते हैं वैज्ञानिक- मोदी

  • इसरो के कंट्रोल सेंटर से देश को  संबोधित करते हुए कहा है कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ” आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं.
  • आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं.
  • आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं.
  • मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं.”

रुकावटों से हौसला और मजबूत होगा

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें