भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रति मैत्रिपाला सिरि‍सेना ने शनिवार को श्रीलंका के जाफना में भारत की मदद से दोबारा बनाए गए Duraiappah स्टेडियम का उद्घाटन किया। मालूम हो कि स्टेडियम के उद्घाटन का कार्यक्रम जाफना में आयेाजित हुआ, जबकि प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े।

Jaffna

  • गौरतलब है कि श्रीलंका के जाफना में Duraiappah स्टेडियम को दोबारा बनाने में भारत ने 7 करोड़ की आर्थिक राशि की मदद की थी। 21 जून को इस स्टेडियम में अतंराराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा।
  • पीएम मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा कि पिछले साल जब वह जाफना गए थे, तो वहां के लोगों से मिला प्यार और लगाव आज भी उनके यादों में ताजा है।
  • पीएम ने कहा कि यह स्टेडियम केवाल ईंट और पत्थर नहीं है बल्कि यह वहां के लोगों के विकास का प्रतीक है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध दो राष्ट्र की सरकारों के दायरे तक ही सीमित नहीं हैं, यह हमारी समृद्ध संस्कृति, कला और भाषा में बसते हैं.।
  • पीएम मोदी ने कहा, ‘श्रीलंका के विकास पथ पर भारत उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार खड़ा है।
  • वहीं दूसरी ओर, जाफना के स्टेडियम में मौजूद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरि‍सेना ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक मौका है, जो दोनों देशों के बीच रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाएगा।
  • उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भारत सरकार को इस स्टेडियम के पुनर्निमाण में आर्थ‍िक मदद करने के लिए धन्यवाद करता हूं।
  • मालूम हो कि यह स्टेडियम 1977 से जीर्ण शीर्ण स्थति में था, इसमें 1850 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
  • नवनिर्मित इस स्टेडियम में दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसमें करीब 8000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें