देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए केरल के कोझीकोड पहुंचे हैं। जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

पाकिस्तान पर साधा निशाना:

  • पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, एक देश चाहता है कि, एशिया में आतंकवाद और खून-खराबे को बढ़ावा मिले।
  • पीएम ने कहा कि, एशिया में जहाँ भी आतंकवाद बढ़ा सिर्फ एक ही देश इसके लिए जिम्मेदार है।
  • केरल की नर्सों के अपहरण पर भी पीएम ने चर्चा की।
  • उन्होंने कहा कि, जब केरल की बेटियों को आतंकवादी उठाकर ले गए थे।
  • तब केंद्र सरकार ने उचित कार्रवाई करते हुए उन बेटियों को उनके घर तक सुरक्षित पहुँचाया था।
  • पीएम ने कहा कि, आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भारत आतंकवाद के सामने न झुका है और न ही झुकेगा।
  • पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ रोष की भावना है।
  • उन्होंने मंच से आतंकवादियों को चेतावनी दी।
  • पीएम ने कहा कि, आतंकवादी कान खोलकर सुन लें, ये देश कभी भूलने वाला नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पिछले कुछ महीनों में 17 बार पड़ोसी देश ने आतंकवादी भेजे हैं।
  • जिन्होंने देश की एकता और संप्रभुता पर आतंक मचाया।
  • सेना के लिए उन्होंने कहा कि, हमारी जांबाज सेना पिछले कुछ महीनों से लगातार घुसपैठ को नाकाम कर रही है।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि, सेना अब तक 100 से भी ज्यादा आतंकवादियों को मार चुकी है।
  • देश को बचाने का काम हमारे देश के जांबाज जवानों ने किया।
  • देश की एकता और अखंडता के लिए सेना के जवान अपने प्राणों का बलिदान देते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें