प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने पंजाब के भटिंडा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

aiims-in-punjab

प्रकाश सिंह बादल और जेपी नड्डा रहे मौजूद:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के भटिंडा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया।
  • इस दौरान कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • पिछली बार समय कम होने के तहत भटिंडा नही आ पाया था।
  • भटिंडा में 1000 हजार करोड़ की लागत से एम्स बन रहा है।
  • एम्स में सिर्फ लोगों का इलाज नहीं होगा, बल्कि यहाँ पैरामेडिक्स, नर्सिंग स्कूल, और डॉक्टरी पढाई जायेगी।
  • अन्य सरकारों में योजनाओं की सिर्फ खानापूर्ति होती थी।
  • देश के सैनिक पिछली सरकारों के चलते अपना पराक्रम नहीं दिखा पाते थे।
  • देश की सेना ने दुनिया को ये दिखा दिया है कि, अब सेना सहेगी नहीं।
  • सीमापार सेना ने जो किया था उससे आज तक उनके होश उड़े हैं।
  • जब पेशावर में किसी स्कूल में बम फटता है तो इस देश के 125 करोड़ लोगों की आँखों में आंसू आ जाते हैं।
  • आप फैसला करें कि, किसके खिलाफ लड़ना चाहते हैं।
  • मैं देश के मध्यम वर्गीय परिवारों को उनका हक़ दिलाऊँगा।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
  • जाली नोटों के कारोबार को खत्म करना जरुरी था।
  • लोग तकलीफ के बावजूद वो इस महायुद्ध में सरकार के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: अपनी आय से ज़्यादा जमा करने पर लग सकता है भारी टैक्स!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें