प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने 3 बड़ी जल विद्युत् परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही पीएम ने कार्यक्रम में परिवर्तन रैली का संबोधन भी किया।

स्वच्छता में मंडी आगे:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, बहुत समय पहले यहाँ पौलीथीन पर प्रतिबन्ध लगा था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में कुछ समय पहले स्वच्छ भारत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया।
  • जिसमें मंडी ने भी सम्मान पाया था।

देश सेवा में भी हिमाचल का योगदान महत्वपूर्ण:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि, सिर्फ स्वच्छता ही नहीं देश सेवा में भी हिमाचल आगे है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यहाँ के वीर सपूत माँ भारती की सेवा में समर्पित हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना को क्रेडिट:

  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया ने जाना कि, भारतीय सेना की ताकत क्या है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इजराइल और अमेरिका समेत भारत भी सर्जिकल स्ट्राइक में सक्षम है।
  • साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा क्रेडिट भारतीय सेना को दिया।
  • पीएम ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, मैं देश के वीर जवानों को प्रणाम करता हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें