प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से आज अपने मन की बात की। पीएम मोदी की मन की बात का यह 21वां संस्करण था।

जनहित मुद्दों पर रखे अपने विचार:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आज अपने मन की बात की।
  • यह मन की बात का 21वां संस्करण था, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश के जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे।
  • इस दौरान देश में सूखे की समस्या पर उन्होंने कहा कि, वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि, इस साल देश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
  • उन्होंने इसरो की उपलब्द्धि पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि, रिकॉर्ड 20 उपग्रह प्रक्षेपित करने के लिए इसरो को बधाई और किसानों के साथ साथ वैज्ञानिक भी इस देश को बढ़ा रहे हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, हमारी नयी पीढ़ी को वैज्ञानिक बनने के सपने देखने चाहिए।
  • पीएम मोदी ने पुणे के छात्रों की तारीफ करते हुए कहा कि, पुणे के छात्रों का बनाया सेटेलाइट भी प्रक्षेपित किया गया है।
  • एयरफोर्स में महिला पायलट पर उन्होंने कहा कि, “देश की तीन बेटियों ने फाइटर प्लेन में पायलट बनकर हमारा गौरव बढ़ाया है”।
  • मन की बात के लिए उन्होंने कहा कि, “मन की बात का मजाक उड़ाया जाता है, हमें लोकतंत्र को और मजबूत करना है,  आपातकाल की बरसी हमें इसकी याद दिलाता है”।
  • उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र का मतलब सिर्फ वोट देना ही नहीं होता है, जनता और सरकार के बीच दूरी मिटाने को लोकतंत्र कहते हैं।
  • साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से सही टैक्स चुकाने की अपील भी की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें