दिल्ली में भारत-पुर्तगाल की संयुक्त प्रेसवार्ता में पीएम नरेंद्र और पुर्तगाल पीएम के बीच 6 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि पुर्तगाल पीएम एंटोनियो कोस्टा व उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत कर उन्हें बहुत अच्छा लगा। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्यातिथि के रूप में निमंत्रण स्वीकार करने लिए पुर्तगाल पीएम का आभार प्रकट किया।

यूएनओ और एनएसजी के लिए समर्थन पर प्रकट किया आभार :

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत-पुर्तगाल ने साझा ऐतिहासिक संबंध और वैश्विक मुद्दों के आधार पर ठोस साझेदारी का निर्माण किया है।
  • उन्होंने पुर्तगाल के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता के लिए निरंतर समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।
  • साथ ही राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए उनके लगातार समर्थन को भी सराहा।
  • उन्होंन कहा, दोनों देश के बीच आज रक्षा सहयोग पर समझौते से पारस्परिक लाभ मिलेगा।

पुर्तगाल, भारत के साथ रिश्तों में चाहता है मजबूती :

  • पुर्तगाल के पीएम अंटोनियो कोस्टा ने कहा, पुतर्गाल और भारत के बीच मूल्यों और इतिहास में साझेदारी रही है।
  • उनका देश भारत के साथ संबंधों को और मजबूत बनाना चाहता है।
  • उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए और ज्यादा काम किए जाने की जरूरत है।
  • उन्होंने कहा कि पुर्तगाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत जैसे देशों को शामिल करने का समर्थन करता है।
  • उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश के संयुक्त राष्ट्र में जुड़ने से आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में और ताकत मिलेगी।
  • पुर्तगाल पीएम एंटोनियो ने पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी पीएम मोदी को भेट स्वरूप दी।

इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर :

  • रक्षा सहयोग
  • कृषि और संबद्ध क्षेत्र
  • समुद्री अनुसंधान और संसाधन
  • ऊर्जा
  • सूचना प्रौद्योगिकी
  • व अन्य
  • भारत व पुर्तगात के बीच इन छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें