प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल के राजधानी लिस्बन पहुंच चुके है। यहां पीएम मोदी पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात करेंगे। बता दें कि 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पुर्तगाल पहुंचा है।

मोदी का यह दौर क्यों है खास-

  • बता दें कि 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पुर्तगाल का दौरा किया था।
  • अब 17 साल बाद पीएम मोदी पुर्तगाल पहुंचे है।
  • पुर्तगाल के पीए एंटोनियो कोस्टा इस साल जनवरी में भारत आये थे।
  • इस दौरान भारत और पुर्तगाल में छह एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पुर्तगाल भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है।
  • सबसे खास बात यह है कि पुर्तगाली पीएम भारतीय मूल के है।
  • दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच गजब की केमिस्ट्री है।
  • अपनी यात्रा के दौरान पुर्तगाली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो की साइन वाली जर्सी तोहफे में दी थी।

पुर्तगाल में भारत की अहम हिस्सेदारी-

  • पुर्तगाल में भारतीय मूल के करीब 70 हजार लोग रहते है।
  • यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वो पीएम कोस्ट से मिलने के लिए उत्साहित है।
  • उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में वो द्विपक्षीय संबंधों खासतौर पर आर्थिक सहयोग, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, स्पेस और आपसी रिश्तों पर अहम चर्चा होगी।
  • साथ ही आतंकवाद, निवेश और कारोबार पर भी चर्चा होगी।
  • बात दें कि बैंकिंग से लेकर तमाम क्षेत्रों के भारतीय मूल के कारोबारियों का दबदबा है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर हुए रवाना, यूएस का करेंगे दौरा!

यह भी पढ़ें: दिल्ली: प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में किया इफ्तार पार्टी का आयोजन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें