आज अरुण जेटली ने GST संविधान संशोधन बिल को दुबारा लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा सभी विपक्षी दलों का का शुक्रिया अदा किया।

इसी बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी लोकसभा में वक्तव्य दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष मिलकर देशहित में बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि –

  • लोकतंत्र में सहमति जरुरी है और ये सहमति की यात्रा है।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया जी से भी इस बिल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।
  • हम जरुरी बदलाव करने को तैयार थे।
  • सभी विपक्षी दलों का अभूतपूर्व सहयोग मिला।
  • इस मुद्दे पर सभी दलों ने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रनीति अपनाई।
  • विपक्ष और बदलाव की आशा, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।
  • GST के आने से देश को बहुत लाभ मिलेगा।
  • इसके माध्यम से सीधे जनता को लाभ मिलेगा।
  • GST के कारण सरलीकरण होगा।
  • GST से छोटे उद्योगों को सुरक्षा की गारंटी मिलेगी।
  • अर्थव्यवस्था के भिन्न-भिन्न पहलु होते हैं।
  • अर्थव्यवस्था को तेज गति से और सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ बाते जरुरी होती हैं।
  • हमारे देश में चलते-फिरते साधन केवल 40 फीसदी क्षमता का इस्तेमाल करते हैं।
  • GST के कारण चुंगी व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा।

गरीबों के लिए फायदेमंद

  • देश के बाहर से आने वाले पेट्रोलियम की कीमतों पर फर्क पड़ेगा।
  • वर्तमान समय में चलने वाली व्यवस्था का सरलीकरण होगा।
  • राज्यों की आय बढ़ेगी। राज्यों का विकास होगा।
  • पिछड़े राज्यों के लिए ये GST महत्वपूर्ण साबित होगा।
  • मैं राज्यों से अनुरोध है कि GST का फायदा उठायें।
  • GST के कारण हमारे सभी सपने पुरे होंगे।
  • मैनुफ़ैक्चरिंग में कुछ दिक्कतें हैं लेकिन इसके लिए जरुरी कदम उठाये जायेंगे।
  • GST के माध्यम से राज्य और केंद्र के बीच पारदर्शिता आएगी।
  • फेडरल स्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।
  • गरीबों के लिए जरुरी चीजें GST के दायरे से बाहर हैं।
  • इसलिए देश के गरीब लोगों को अधिक फायदा मिलेगा।
  • महंगाई को लेकर कई तरह की बातें होती है।
  • हमने RBI को कहा है कि महंगाई दर 4 फीसदी पर स्थिर हो और 2 फीसदी अधिकदम फ्लेक्सिबल हो।
  • हम आजतक गरीबी से लड़ रहे हैं। 65 फीसदी लोग गरीबी में जी रहे हैं।
  • हम GST के माध्यम से गरीबी दूर करने की कोशिश करेंगे।
  • गरीबी से लड़ने के लिए माहौल बनेगा।
  • छोटे उद्योगों को बैंक लेने में दिक्कतें आती हैं।
  • हम इसमें बदलाव लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
  • छोटे उद्योगों का आर्थिक खाका बैंक के पास रहेगा,जिससे लोन मिलने में आसानी होगी।
  • GST तकनीकी रूप से सक्षम है चीजों को पारदर्शी बनाने में।
  • कच्चे बिल और पक्के बिल जैसी चीजों से छुटकारा मिलेगा।
  • व्यापारी भी पक्के बिल के लिए प्रेरित होगा।

GST बिल पारित होने पर बोले मंत्री जेटली- कई चीजों की कीमतें कम होंगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें