प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार से जापान के दौरे पर हैं, पीएम मोदी का यह दौरा तीन दिवसीय है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से भारत और जापान के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोग के कई समझौतों को गति मिल सकती है।

टोक्यो में जापानी सीईओ का संबोधन:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार से जापान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
  • जिस दौरान भारत और जापान के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोगों के मामले में कई समझौतों को गति मिल सकती है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो में जापान के सीईओ को कार्यक्रम में संबोधित किया।
  • कार्यक्रम CII- KEIDANREN में आयोजित किया गया था।

21वीं सदी एशिया की:

  • जापान की राजधानी टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापानी सीईओ के एक कार्यक्रम में अपना संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, 21वीं सदी एशिया की है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बीते दिनों में एशिया ग्लोबल ग्रोथ के एक नए सेंटर के रूप में उभरा है।
  • जिसके लिए उन्होंने प्रतियोगिक निर्माण और बढ़ते हुए बाजार को बताया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, भारत और जापान एशिया के उद्भव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 2015 में भारत की इकॉनमी ग्रोथ ने विश्व की बड़ी इकॉनोमीस से ज्यादा तेजी से ग्रोथ की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें