मानसून सत्र से पहले हुए सर्वदलीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉनसून सत्र में सार्थक विचार-मंथन की संभावना जताते हुए कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। जिनमें गौरक्षा का मुद्दा अहम रहा। उन्होंने कहा कि गौरक्षा को कुछ असामाजिक तत्वों ने अराजकता फैलाने का माध्यम बना लिया है। इसका फायदा देश में सौहार्द बिगाड़ने में लगे लोग भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सामाजिक तत्व हम सभी राजनीतिक दलों को गौरक्षा के नाम पर हो रही इस गुंडागर्दी की कड़ी भर्त्सना करनी चाहिए। गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें… गौरक्षा की आड़ में हिंसा करने के वालों पर होगी कार्रवाई: पीएम मोदी

मॉनसून सत्र में सार्थक विचार-मंथन की संभावना जताई :

  • प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉनसून सत्र के पहले सर्वदलीय बैठक में भाग लिया।
  • उन्होंने कहा कि कुछ अपवादों को छोड़ दें तो गत 3 वर्षों में हर सत्र में Productivity में बढ़ोतरी हुई है।
  • कहा मुझे उम्मीद है कि मॉनसून सत्र में भी समय, संसाधन और सदन की मर्यादा का ध्यान रखते हुए सार्थक विचार-मंथन होंगे।
  • जीएसटी के समय जिस तरह से सभी राजनीतिक दल एक साथ आए, इसके  लिए सभी दल धन्यवाद के पात्र हैं।
  • जीएसटी लागू हुए 15 दिन से ज्यादा हो रहे हैं।
  • इन 15 दिनों में ही कई सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं।
  • पिछले बजट सत्र को एक महीने पहले करने के अच्छे परिणाम आये हैं।
  • CAG के अनुसार पिछले साल अप्रैल जून के मुकाबले इस बार 30% ज्यादा राशि खर्च हुई।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े परियोजनाओं में इस बार Capital expenditure पिछले साल के मुकाबले 49 प्रतिशत बढ़ा है।
  • देश के कई हिस्सों में और विशेषकर उत्तर पूर्व के राज्यों में बाढ़ की वजह से उत्पन्न हालात पर केंद्र सरकार राज्यों के संपर्क में है।

यह भी पढ़ें… गर्म होगा संसद का मानसून सत्र, कांग्रेस ने दिया संकेत!

गौरक्षा के नाम गुंडागर्दी की कड़ी भर्त्सना होनी चाहिए :

  • प्रधानमंत्री मोदी ने गौरक्षा को लेकर एक बार अपना विचार रखा है।
  • कहा कि गौरक्षा को कुछ असामाजिक तत्वों ने अराजकता फैलाने का माध्यम बना लिया है।
  • आगे उन्होंने कहा कि इसका फायदा देश में सौहार्द बिगाड़ने में लगे लोग भी उठा रहे हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि इससे देश की छवि पर भी इसका असर पड़ रहा है।
  • कहा कि राज्य सरकारों को ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
  • पीएम ने कहा गाय को हमारे यहां माँ मानते हैं,लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं।
  • लेकिन यह समझना होगा कि गौ रक्षा के लिए कानून हैं और इन्हें तोड़ना विकल्प नहीं है।
  • कहा कानून व्यवस्था को बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
  • उन्होंने कहा किजहां भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं, राज्य सरकारों को इनसे सख्ती से निपटना चाहिए।
  • राज्य सरकारों को ये भी देखना चाहिए कि कहीं कुछ लोग गौरक्षा के नाम पर अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी का बदला तो नहीं ले रहे हैं।
  • हम सभी राजनीतिक दलों को गौरक्षा के नाम पर हो रही इस गुंडागर्दी की कड़ी भर्त्सना करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें… मानसून सत्र: 3,84,659.71 करोड़ के बजट पर होगी चर्चा!

कुछ नेताओं के बर्ताव के कारण कठघरे में है नेताओं की साख :

  • पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि कई दशकों से नेताओं की साख हमारे बीच के ही कुछ नेताओं के बर्ताव की वजह से कठघरे में है।
  • उन्होंने कहा कि हमें जनता को भरोसा दिलाना होगा कि हर नेता दागी नहीं है।
  • कहा कि सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता के साथ ही भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई आवश्यक है।
  • आगे कहा कि हर दल ऐसे नेताओं को पहचानकर अपने दल की राजनीतिक यात्रा से अलग करे।
  • कहा देश को लूटने वालों के खिलाफ जब कानून अपना काम करता है तो सियासी साजिश की बात करके बचने का रास्ता खोजने वालों के विरुद्ध एकजुट होना होगा।

अहम है 9 अगस्त का दिन :

  • पीेएम मोदी ने कहा कि 9 अगस्त को अगस्त क्रांति के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
  • यह अवसर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन खपा देने वाले महान सपूतों को याद करने का है।
  • ये अवसर युवा पीढ़ी को अगस्त क्रांति का महत्व बताने का है।
  • मेरा अनुरोध है कि दोनों सदनों व देश भर में इस अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन हो।

यह भी पढ़ें… मानसून सत्र के पहले दिन कामकाज नहीं होने की आसार, जाने कारण!

2017 का राष्ट्रपति चुनाव ऐतिहासिक :

  • प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के राष्ट्रपति चुनाव ऐतिहासिक बताया है।
  • कहा संभवत: पहली बार किसी भी दल ने दूसरे उम्मीदवार पर अमर्यादित टिप्पणी या बेवजह बयानबाजी नहीं की।
  • उन्होंने कहा कि सभी दलों ने इस चुनाव की गरिमा का ध्यान रखा।
  • कहा कि यह हमारे लोकतंत्र की परिपक्वता की ऊँचाई है।
  • उन्होंने कहा कि अब हमें सुनिश्चित करना है कि एक भी वोट बेकार न जाए।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी का मजाक उड़ाने वाले AIB कॉमेडी ग्रुप पर FIR दर्ज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें