स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के 125 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन से पूरे देश को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने देश में खाने को लेकर मचे घमासान पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि क्या खाना है क्या नहीं खाना है, ये हमारी परंपरा नहीं है।

यह भी पढ़ें… पान की पिचकारी करने वालों को वंदे मातरम् कहने का हक नहीं : मोदी

पीेम मोदी ने खाने को लेकर कही बड़ी बात :

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन से देश को संबोधित किया।
  • उन्होंने अपने भाषण में खाने को लेकर बड़ी बात कही।
  • कहा कि क्‍या खाना है और क्‍या नहीं खाना है, यह हमारी परंपरा का हिस्‍सा नहीं है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारी व्‍यवस्‍था का हिस्‍सा है।
  • देश में कुछ समय से खाने को लेकर घमासान मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें… विवेकानंद ने विचारों को विचारधारा में बदला : पीएम मोदी

नौकरी मांगने वाले युवा को पीएम का संदेश :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरी मांगने वाले युवाओं को भी संदेश दिया।
  • कहा कि युवा को जॉब seeker नहीं बल्कि जॉब Developer बनना चाहिए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि नौजवान नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बने।
  • उन्होंने कहा कि नाकामयाबी के बिना कामयाबी नहीं मिलती है।
  • पीएम ने कहा असफलता ही सफलता का रास्ता बनाती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि हर काम में कलात्मकता होनी चाहिए, क्रिएटिविटी के बिना जीवन नहीं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसा काम करें जिससे देश का सामर्थ्य बढ़े।

यह भी पढ़ें… LU Live: स्वामी विवेकानंद की कहानी, पीएम की जुबानी

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की अहम बातें :

  • पहले लोगों को आज की तारीख का महत्व नहीं पता था।
  • सवा सौ साल पहले एक 9/11 हुआ था।
  • प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की कही हर बात हमें उर्जा से भर देती है।
  • सवा सौ साल पहले का 9/11 विश्व विजय दिवस था।
  • विवेकानंद समाज की हर बुराई के खिलाफ आवाज उठाते थे।
  • स्वामी विवेकानंद के 9/11 के भाषण की दुनिया में चर्चा।
  • विवेकानंद ने विचारों को विचारधारा में बदला।
  • स्वामी जी में आत्मसम्मान का भाव था।
  • रवींद्रनाथ टैगोर ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया।
  • नारी का सम्मान करने वालों का नमन करता हूं।
  • सफाई करने वाले भारत माता की सच्ची संतान।
  • वंदे मातरम् सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
  • क्या हमें वंदे मातरमय कहने का हक है ?
  • गंदगी फैलाने वालों को वंदे मातरम् बोलने का हक नहीं।
  • पान पिचकारी के बाद वंदे मातरम् कहने का हक नहीं।
  • हम सफाई करें या ना करें लेकिन हमारी ‘भारत माता’ को गंदा करने का अधिकार किसी को नहीं है।
  • क्या खाना है क्या नहीं ये हमारी परंपरा नही।
  • लोग कहीं जाते हैं और सफाई देखते हैं तो कहते हैं कि ‘लग नहीं रहा कि हिंदुस्तान है’।
  • देश में भीख मांगने वाला भी तत्व ज्ञान से भरा।
  • भारत में उद्योग लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद ने जमशेद टाटा को चिट्ठी लिखी थी।
  • विवेकानंद जी ने आधुनिक कृषि पर बल दिया।
  • स्वामी विवेकानंद ने मेक इन इंडिया के लिए काम किया।
  • विवेकानंद ने वन एशिया की कल्पना की थी।
  • आजादी के 75 साल पर संकल्प लें।
  • गांधी, भगत सिंह, विवेकानंद, सुभाष बाबू के सपनों का भारत बनाना है।

यह भी पढ़ें… शूटिंग करते हुए कंगना की इस हरकत पर आ रहे हैरान करने वाले ‘कमेंट’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें