प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने 3 बड़ी जल विद्युत् परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही पीएम ने कार्यक्रम में परिवर्तन रैली का संबोधन भी किया।

वन रैंक, वन पेंशन का जिक्र:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में वन रैंक और वन पेंशन पर भी बात की।
  • वन रैंक वन पेंशन के लिए उन्होंने भारतीय सेना के जवानों का शुक्रिया अदा किया।
  • पीएम ने कहा कि, वन रैंक और वन पेंशन सेना के जवानों की वजह से संभव हो पाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश की अर्थव्यवस्था उस समय ऐसी नहीं थी कि, हम सैनिकों को एकमुश्त वो रकम दे पाते।
  • जिसके लिए मैंने जवानों से मदद मांगी और उन्होंने चार बार में इस प्रक्रिया को पूरा करने पर सहमति दे दी।

पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में 3 जल विद्युत् परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
  • अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि, देश की अन्य सरकारों ने सिर्फ कागज़ और पत्थरों पर काम किया।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने हिमाचल के लिए बहुत कुछ किया है।
  • पीएम ने आगे कहा कि, भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, आज केंद्र में ऐसी सरकार है, जो हर क्षेत्र में काम करने का प्रयास कर रही है।
  • वहीँ पीएम ने कार्यक्रम में हिमाचल के लोगों से बिजली बचाने के उपायों को अपनाने की बात कही।
  • साथ ही ये भी कहा कि, काम कैसे किया जाता है ये उसका उदाहरण है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें