देश के गुजरात और हिमाचल प्रदेश राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार 18 दिसंबर को मतगणना कार्यक्रम रखा गया था, जिसके तहत गुजरात समेत हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है, इसके साथ ही रुझानों के आधार पर दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है, (pm modi) गौरतलब है कि, गुजरात में 182 सीटों पर, वहीँ हिमाचल में 68 सीटों पर मतदान हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनाया विक्ट्री साइन (pm modi):

  • देश में बीते कई दिनों से चल रही चुनावी दौड़ आज खत्म होने की कगार पर है।
  • वहीँ भारतीय जनता पार्टी ने दोनों ही राज्यों में अपनी सरकार बनाने का दावा लगभग कर दिया है।
  • इसके साथ ही चुनावी रुझानों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में जाते वक़्त विक्ट्री साइन भी बनाया।
  • गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी गुजरात में लगातार 6 बार और हिमाचल में पहली बार सरकार बनने जा रही है।

गुजरात चुनाव के नतीजे (pm modi):

  • गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान 104 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी,
  • 72 सीटों पर कांग्रेस,
  • और 6 सीटों पर अन्य पार्टियों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजे: (पीएम मोदी)

  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान 42 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी,
  • 22 सीटों पर कांग्रेस,
  • और 4 सीटों पर अन्य पार्टियों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
राजकोट पश्चिम से जीते सीएम रूपाणी :
  • गुजरात के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर पूरा देश नजरें लगाये हुए बैठा हुआ है।
  • देश की जनता जानना चाहती है कि पीएम मोदी के गृहराज्य में किसकी सरकार बनने वाली है।
  • गुजरात चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देते हुए अच्छी बढ़त बनाई थी।
  • मगर गुजरात चुनाव के रुझानों के आगे बढ़ते-बढ़ते कांग्रेस भाजपा से काफी पिछड़ चुकी है।
  • वर्तमान समय में आ रहे रुझानों में गुजरात में भाजपा 103 पर तो कांग्रेस 76 पर आगे चल रही है।
  • इसके अलावा कई सीटों के नतीजे आना भी शुरू हो चुके है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें