कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। आज राहुल 46 साल के हो गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम ने ट्वीट किया, मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्राप्त होने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम को धन्यवाद कहा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने सभी समर्थकों को भी धन्यवाद कहा, राहुल गांधी ने ट्विट किया कि आप सब का प्यार और आशीर्वाद मेंरे लिए खुशी की बात है।

सामने हैं कई चुनौतियांः
राहुल गांधी ने रविवार सुबह 10 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर दोपहर में कांग्रेस मुख्यालय पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

लोकसभा में उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी 2004 में पहली बार सांसद बने थे। राहुल के कांग्रेस की कमान संभालने की अटकलें हमेशा लगाई जाती हैं।

इस समय भी राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाएं जोरों पर हैं, हालांकि पार्टी की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।

आने वाले साल में राहुल गांधी के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं, जो उनके राजनीतिक जीवन की दशा का निर्धारण भी करेंगी।  2017 की शुरुआत में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

इसके बाद पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और गोवा में भी चुनाव होने हैं, इन चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का दमोदार राहुल गांधी के कंधों पर ही होगा।

राहुल के सामने उत्तराखंड और हिमाचल में कांग्रेस नीत सरकार बचाने, वहीं गोवा और पंजाब में एक बार फिर सरकार में आने की बड़ी चुनौती है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें