चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तंजानिया पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य अफ्रीकी देशों और भारत के बीच आर्थिक क्षेत्र में रिश्तों को मजबूत करना है। मोदी डर्बन से यहां दारे-अस्सलाम देर रात पहुंचे हैं।

  • एयरपोर्ट पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और तंजानिया के विदेश मामलों के मंत्री बर्नार्ज मेम्बे ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी के तंजानिया पहुंचने के  बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्ववीट कर यह जानकारी दी।
  • मोदी तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मगूफूली से कई विषयों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां सोलर ममाज के सोलर इंजीनियर एक ग्रामीण महिला समूह से भी मिलेंगे।
  • इन्हें भारत सरकार के सहयोग से गांवों में सोलर  लेंटर्न  को मैनटेन, रिपेयर, इंस्टॉल और इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
  • साथ ही पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम में करीब 50 हजार अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
  • पीएम मोदी आज ही तंजानिया से केन्या के लिए रवाना होंगे, यहां पर भी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे।
  • इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी ने इतिहास के पन्नों में झांकने की कोशिश करते हुए शनिवार को उस स्टेशन पर गए, जहां महात्मा गांधी को ट्रेन से बाहर धकेल दिया गया था।
  • मालूम हो कि यह घटना ही गांधी जी के जीवन में एक मील का पत्थर साबित हुई थी। पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में गांधी की ट्रेन यात्रा को याद करने की कोशिश की।
  • प्रधानमंत्री मोदी पांच दिन के अफ्रीकी के दौरे पर हैं वह यहां अफ्रीका के चार देशों की यात्रा पर आए हैं।
  • पीएम के इन चार अफ्रीकी देशों की यात्रा का मकसद इनके साथ संबंधों को और मजबूत करना, खासकर आर्थिक रिश्तों में प्रगाढ़ लाने पर केंद्रित है।
  • पीएम ने अपनी इस 5 दिवसीय यात्रा की शुरुआत 7 जुलाई को मोजांबिक से की है, और उनका आखिरी पड़ाव केन्या होगा।
  • अफ्रीकी देशों के दौरे पर प्रधानमंत्री का फोकस हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र सहित समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें