प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सवाल उठाये थे, जिस सन्दर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्रियां सार्वजनिक की।

अमित शाह ने दिखाई डिग्रियां:

  • दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्रियां सार्वजनिक करीं।
  • इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह के साथ अरुण जेटली भी मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने प्रधानमंत्री की दोनों डिग्रियों को सार्वजनिक किया।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, सार्वजनिक जीवन में इस तरह के आरोप लगाने से पहले पुख्ता सबूत होने चाहिए।
  • उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, इसकी प्रति आप लोगों को पहुँच जाएगी।
  • उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर भी कहा कि, अरविन्द केजरीवाल को माफ़ी मांगनी चाहिए।
  • मैं उन्हें चिट्ठी भेजूंगा।
  • कार्यक्रम में मौजूद अरुण जेटली ने कहा कि, मोदी ने कठिनता से की पढाई।
  • एबीवीपी के दफ्तरों में रहकर उन्होंने पढ़ाई की थी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सार्वजनिक मंच की राजनीति को कितने निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।
  • गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री की डिग्री की जानकारी 2014 के हलफनामे में भी दे गयी हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें