[nextpage title=”PM Modi Reaches Tanzania” ]

चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे पड़ाव में तंजानिया पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य अफ्रीकी देशों और भारत के बीच आर्थिक क्षेत्र में रिश्तों को मजबूत करना है। मोदी डर्बन से दारे-अस्सलाम शनिवार देर रात पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और तंजानिया के विदेश मामलों के मंत्री बर्नार्ज मेम्बे ने पीएम मोदी का स्वागत किया। जुलियस नेरेरे हवाईअड्डे पर तंजानिया के कलाकारों द्वारा पीएम मोदी के स्वागत के लिए शो का आयोजन किया गया। एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के लोग तिरंगा और तंजानियाई मूल के लोग अपना राष्ट्रीय झंडा लेकर पहुंचे थे। प्लेन से नीचे उतरते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत शुरू हुआ।

[/nextpage]

[nextpage title=”PM Modi Reaches Tanzania2″ ]

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पांच दिन के अफ्रीकी के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री की इन यात्राओं का मकसद अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को और भी मजबूत करना, खासकर आर्थिक रिश्तों में प्रगाढ़ लाने पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री मोदी आज ही तंजानिया से केन्या के लिए रवाना होंगे। अफ्रीकी देशों के दौरे पर प्रधानमंत्री का फोकस हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र सहित समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर है।

https://youtu.be/QbBcmBGRDXQ?t=8s

अगले पृष्ठ पर देखिये ‘पीएम मोदी ने बजाया नगाड़ा’

[/nextpage]

[nextpage title=”PM Modi Reaches Tanzania3″ ]

प्रधानमंत्री मोदी ने तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के साथ नगाड़ा बजाया।

Video Source: DD News

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें