प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यो का जायजा लेने के लिए असम पहुंच गए। बाढ़ के कारण राज्य में 52 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुँच गए है
  • पीएम मोदी राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
  • बता दें कि असम में बाढ़ से 52 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
  • हालाँकि बाढ़ का पानी घटा है लेकिन कई जिले अभी भी इसकी चपेट में है और बुरी तरह प्रभावित है।
  • पीएम मोदी अपने दिन भर के दौरे में, मोदी अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और स्थिति पर चर्चा करेंगे।

बाढ़ में डूबे मृतकों के परिवार वालों की सहायता-

  • मोदी ने पहले ही राज्य में बाढ़ में डूबे मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपये देने का एलान किया था
  • जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की सहायता दिए जाने की घोषणा की थी।
  • पीएम मोदी ने केंद्र की तरफ से बाढ़ राहत में हर तरह की मदद मुहैया कराने का वादा किया।
  • राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मदद पहुँचाने की योजना बनाई है।
  • बेघर हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया ‘असम बाढ़ राहत’ में मदद मुहैया कराने का वादा

यह भी पढ़ें: देश बाढ़ से बेहाल, सो रही मोदी सरकार : कांग्रेस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें