बुधवार 13 सितम्बर से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत(PM shinzo abe india) के दो दिवसीय दौरे पर पहुँच रहे हैं, अपनी भारत यात्रा के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी अगुवानी करेंगे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो वजहों से भारत के दौरे पर हैं। एक ओर जहाँ वे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही पीएम शिंजो भारत-जापान वार्षिक समिट में भी शिरकत करेंगे।

जापानी पीएम शिंजो के दौरे के पहले दिन के कार्यक्रम(PM shinzo abe india):

  • जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे बुधवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुँच रहे हैं।
  • बुधवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पहले दिन के कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं।
  • दोपहर 3.30 बजे पीएम शिंजो अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जायेगा।
  • जिसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक रोड शो का आयोजन किया गया है।
  • जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और पीएम शिंजो शामिल होंगे।
  • यह रोड शो तकरीबन 8 किमी की दूरी तय करेगा।
  • गौरतलब है कि, देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि, देश के प्रधानमंत्री किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री के साथ रोड शो करेंगे।
  • रोड शो के बाद शाम 5.45 बजे पीएम मोदी पीएम शिंजो के साथ साबरमती आश्रम पहुंचेंगे।
  • शाम 6 बजे दोनों पीएम सिद्दी सैय्यद की जाली नामक मस्जिद पर पहुंचेंगे।
  • यह मस्जिद करीब 500 साल पुरानी है, जहाँ संगमरमर से बने रोशनदान और खिड़कियाँ हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं।
  • शाम 6.25 बजे पीएम मोदी पीएम शिंजो के सम्मान में अगाशिए हैरिटेज होटल में डिनर देंगे।
  • जहाँ पीएम शिंजो आबे को सभी गुजराती व्यंजन परोसे जायेंगे।
  • रात 9 बजे पीएम शिंजो हयात होटल लौट जायेंगे जहाँ उनके सम्मान में जापानी मंदिर के दरवाजे जैसा मॉडल बनाया गया है।

जापानी पीएम शिंजो के दौरे के दूसरे दिन के कार्यक्रम(PM shinzo abe india):

  • अगले दिन गुरुवार 14 सितम्बर को पीएम मोदी पीएम शिंजो के साथ साबरमती स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे।
  • जहाँ सुबह 11 बजे तक दोनों पीएम बुलेट ट्रेन के भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • इसके साथ ही दोनों पीएम सिम्युलेटर में बैठकर दिखायेंगे कि, बुलेट ट्रेन कैसी होगी।
  • सुबह 11.30 बजे दोनों पीएम दांडी कुटीर संग्रहालय जायेंगे।
  • 11.50 बजे से 12.45 बजे तक महात्मा गाँधी मंदिर में दोनों पीएम के बीच वार्षिक समिट होगी।
  • साथ ही यह दूसरा मौका है जब किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नेता से दिल्ली के बाहर समिट की जा रही हो।
  • पहली बार ऐसा वाक्या 2001 में हुआ था जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ आगरा में समिट की गयी थी।
  • वहीँ ऐसा माना जा रहा है कि, इस समिट में दोनों पीएम के बीच 5 लाख करोड़ रुपये के करार हो सकते हैं।
  • दोपहर 1 बजे पीएम मोदी और शिंजो आबे एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
  • 1.30 बजे दोनों पीएम डेलिगेशन लेवल के लंच में शामिल होंगे।
  • दोपहर 2.30 बजे भारत-जापान उद्योगपतियों के साथ बातचीत का सेशन होगा।
  • 3.45 बजे महात्मा गाँधी मंदिर में डेलिगेशन लेवल की मुलाकात की जाएगी।
  • शाम 4 बजे दोनों पीएम भारत-जापान बिज़नस प्लानिंग पर चर्चा करेंगे।
  • 6.45 बजे से रात 8.15 तक साइंस सिटी में गुजरात के सीएम पीएम शिंजो के सम्मान में डिनर देंगे।
  • रात 9.20 पर शिंजो आबे अहमदाबाद से जापान के लिए रवाना हो जायेंगे।

ये भी पढ़ें: टोक्यो में पीएम मोदी का संबोधन, बोले, ‘21वीं सदी एशिया की’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें