खुले में शौचालय जाते वक्त गिर गये अमिताभ बच्चन…ये बात हम नहीं बल्कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगे एक पोस्टर में खुद अमिताभ बच्चन (बिग बी) कह रहे हैं। कांग्रेस नेता Abhishek Singhvi ने ट्विटर पर इस पोस्टर को शेयर किया है। यह पोस्टर झारखंड की सड़कों पर रांची नगर निगम द्वारा लगाया गया है। पोस्टर में फिल्म शोले के जय-वीरू के किरदार को दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता ने पोस्टर किया ट्वीट :

  • सोमवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक पोस्टर ट्वीट किया है।
  • जिसमें धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन की जोड़ी दिख रही है, और अमिताभ गिरे हुए हैं।
  • यह पोस्टर झारखंड की राजधानी रांची में रांची नगर निगर द्वारा लगाया है।
  • कांग्रेस नेता ने इस पोस्टर के साथ कोई कैप्शन नही लिखा है।

रांची नगर निगर ने लगाया Amitabh Bachchan poster :

  • झारखंड में रांची नगर निगर की यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
  • दरअसल, पोस्टर में ऐतिहासिक फिल्म शोले के दो किरदार जय और वीरू दिखाये गये हैं।
  • जिसमें धर्मेंद्र अमिताभ से सवाल पूछते हैं कि क्या हुआ जय, तुम्हें इतनी चोट कैसे लगी…?
  • सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि घर में शौचालय नहीं है ना तो रात के अंधेरे में खुले में शौच जाते वक्त गिर गया।
  • इस पोस्टर पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी तस्वीर लगी है

उत्तराखंड में भी लग चुका है फिल्मी डायलॉग वाला पोस्टर :

  • बता दें कि इससे पहले उत्ताखंड के नैनीताल से भी इस तरह की पोस्टर सामने आ चुकी है।
  • नगर पालिका परिषद्, नैनीताल ने स्वच्छा अभियान पर पोस्टर लगाया था।
  • जिसमें शौचालय बनाने पर जोर देने के लिए दीवार फिल्म के मशहूर डायलॉग का सहारा लिया गया।
  • इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि मां चल मेरे साथ रहेगी।
  • शशि कपूर अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि नहीं मां मेरे साथ रहेगी।
  • दोनों की बात सुनकर मां कहती है कि नहीं जो पहले शौचालय बनायेगा, मैं उसके साथ रहूंगी।

स्वच्छ भारत अभियान :

  • भारत सरकार द्वारा शुरु किया स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है।
  • इस अभियान का उद्देश्य गलियों, सड़कों को साफ-सुथरा करना और खुले में शौच मुक्त देश बनाना है।
  • यह अभियान महात्मा गांधी के जन्मदिवस ०२ अक्टूबर २०१४ को आरम्भ किया गया।
  • महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था।

https://www.facebook.com/chhichhaledarz/posts/1359533787460011:0

यह भी पढ़ें…

देखिए लखनऊ मेट्रो स्‍टेशन की पहली तस्‍वीर, हाईटेक फीचर्स से है लैस!

तांत्रिक के कहने पर कड़ी धूप में तपस्या करने बैठी BA की छात्रा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें