[nextpage title=”prateek yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों का तीसरा चरण शुरू हो गया है। सभी राजनैतिक दलों के दिग्गज नेता अपने गृहनगर पहुँच कर मतदान कर रहे है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी पूरा परिवार इस दौरान सैफई पहुंचा। मतदान के बाद मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अपने बयान से चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”prateek yadav” ]

नहीं बचेंगे षड़यंत्र करने वाले :

  • समाजवादी पार्टी का पूरा परिवार आज सैफई में अपना वोट डालने पहुंचा।
  • इस दौरान मुलायाम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने पत्रकारों से बातचीत की।
  • उन्होंने कहा कि परिवार में सब कुछ अब ठीक है।
  • अपने सभी विरोधियों को समाजवादी पार्टी सबक सिखाएगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि षड़यंत्र करने वाले अब बच नहीं पाएंगे।
  • अपर्णा यादव के लखनऊ कैंट से जीतने के सवाल पर भी उन्होंने बात की।
  • प्रतीक ने कहा कि अपर्णा यादव अवश्य चुनाव जीतेंगी क्योंकि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त है।
  • उनके अलावा मुलायम के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपना वोट डाला।
  • यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनके चाचा और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने भी वोट किया।
  • अखिलेश यादव के साथ वोट डालने के दौरान सांसद और उनके चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें