देश के नव निर्वाचित राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह और कांग्रेस के हंगामे के मद्देनजर मंगलवार को लोकसभा की कार्रवाई दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस ने नेताओं ने 6 सांसदों के निलबंन के विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें… लोकसभा से निलंबित हुए 6 कांग्रेस सांसद!

 मल्लिकार्जुन खड़गे को मुद्दा उठाने की नही मिली अनुमति :

  • लेकसभा में सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक मुद्दा उठाना चाहा।
  • लेकिन अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।
  • सुमित्रा महाजन ने प्रश्न काल के स्थगन का खड़गे का नोटिस अस्वीकार कर दिया।
  • जिसके बाद कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करने लगे।
  • हंगामे के बीच महाजन ने सदन की कार्रवाई दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस ने वेंकैया नायडू की ईमानदारी पर निशाना साधा!

महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया विरोध प्रदर्शन :

  • कांग्रेस नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने सोमवार को छह कांग्रेस सांसदों के निलंबन के विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।
  • इस दौरान खड़गे ने कांग्रेस सदस्यों के निलंबन के आदेश को वापस लिए जाने की मांग की।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मीरा कुमार के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ।
  • आगे उन्होंने कहा कि मीरा कुमार कभी अपना आपा नहीं खोया।
  • उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को सरकार के दबाव में नहीं आना चाहिए।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस ने उठाया भीड़ हिंसा का मुद्दा, हुआ हंगामा, सदन स्थगित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें