डोकलाम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच चल रही तनातनी के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस महीने के आखिर में लद्दाख जाएंगे. राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद का यह पहला आधिकारिक दौरा होगा.

यह भी पढ़ें: डोकलाम कोई गंभीर मुद्दा नहीं, हिंदी-चीनी भाई-भाई: दलाई लामा

सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगे कोविंद-

  • इस समय डोकलाम में भारत और चीन के बीच तनातनी जारी है।
  • बता दें कि लद्दाख के पैन्गॉन्ग झील के इलाके में भी दोनों देशों के सैनिकों के बीच पथराव की घटना हुई।
  • राष्ट्रपति कोविंद का यह दौरा भारतीय बलों का उत्साह बढ़ाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
  • यह राष्ट्रपति सेना के इंफेन्ट्री रेजिमेंट लद्दाख स्काउट के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद का यह दौर एक दिवसीय होगा।
  • राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद का यह पहला आधिकारिक दौरा होगा।

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद: भारत-चीन की हुई फ्लैग मीटिंग, रही बेनतीजा!

डोकलाम में तनाव-

  • डोकलाम में भारत और चीनी सेना के बीच पिछले दो महीने से तनातनी जारी है।
  • चीनी सेना ने इस क्षेत्र में सड़क बनवाने की कोशिश की थी।
  • चीन की इस कोशिश को भारतीय सेना ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया था।
  • डोकलाम मामले पर भारत शांतिपूर्ण समाधान निकालने की बात कर रहा है।
  • दूसरी ओर चीन मीडिया और उसकी सेना लगातार युद्ध की धमकी भरे बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: डोकलाम में सैनिकों की घटती संख्या पर भारत ने साधी चुप्पी!

यह भी पढ़ें: डोकलाम से पहले हटाए अपनी सेना, सुषमा ने चीन को चेताया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें