भारत और चीन की सेनाओं के मध्य जारी गतिरोध के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर के लद्दाख पहुंचे। बता दें कि राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद उनका दिल्ली से बाहर पहला एक दिवसीय आधिकारिक दौरा है।

ramnath kovind first official visit

यह भी पढ़ें… चीन के साथ तनाव के बीच लद्दाख जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद!

हवाईअड्डे पर हुआ भव्य स्वागत :

  • राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती लेह हवाईअड्डे पर मौजूद रहीं।
  • साथ ही वरिष्ठ मंत्रियों, भारत के सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत तथा अन्य प्रशासनिक व सैन्य अधिकारियों ने कोविंद की अगवानी की।
  • राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर भी होते हैं, सीधे लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंटल सेंटर पहुंचे।
  • जहां वह परेड की सलामी लिए और रेजीमेंट तथा इसकी पांच बटालियनों को प्रेजीडेंट्स कलर्स प्रदान किये।

यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति कोविंद ने दी देश के नौवें राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि!

ramnath kovind first official visit...

मार्च पास्ट की सलामी ली :

  • एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च पास्च की सलामी ली।
  • चीन व भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात का जायजा लेने के लिए जनरल रावत रविवार को यहां पहुंचे।
  • चीनी सेना ने हाल ही में पैंगोंग झील क्षेत्र में भारतीय भू-भाग में अतिक्रमण किया था।
  • दोनों ओर से सैनिकों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके थे।
  • बाद में चीनी सैनिक अपने क्षेत्र में लौट गए थे।

यह भी पढ़ें… राम नाथ कोविंद के पहले संबोधन पर कांग्रेस ने उठाये सवाल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें