रक्षा बंधन 7 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं और बधाई दी।

राष्ट्रपति ने दिया संदेश-

  • भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर संदेश दिया।
  • उन्होंने अपने संदेश में देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं और बधाई दी।
  • अपने संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राखी के इस त्योहार का मतलब समझाया।
  • उन्होंने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के बीच वचनबद्धता के पवित्र संबंध के रूप में मनाया जाता है।
  • आगे उन्होंने कहा, ‘प्रेम, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक रक्षा बंधन हमारे देश के सभी लोगों के लिए सुख और समृद्धि लाए।’
  • राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘यह दिन भारतवासियों में भाईचारे की भावना को और सशक्त करने का अवसर बने, ऐसी मेरी मंगलकामना है।’

राखी से जुडी है भावनाएं :

  • रक्षा बंधन सिर्फ एक त्योहार ही नहीं बल्कि हमारी परंपराओं का प्रतीक है।
  • इसके साथ सभी भारतवासियों की भावनाएं जुडी हुई है।
  • हमारे देश में इस त्यौहार का बड़ा महत्व है।
  • रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाइयों के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करती हैं।
  • भाई भी इस अवसर पर अपनी बहन को उपहार देते हैं एवं बहन की रक्षा का वचन देते हैं।

यह भी पढ़ें: सीमा पर विवाद के चलते लोग नहीं खरीद रहे ‘चाइनीज राखियाँ’!

यह भी पढ़ें: सेना के जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें