भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ (mann ki baat) की, यह मन की बात का 24वां संस्करण था।

‘स्वच्छता अभियान’ पर रहा जोर:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता से अपने मन की बात की।
  • यह मन की बात का 24वां संस्करण था।
  • अपने मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दिया।
  • मन की बात में उन्होंने कहा कि, भारत सरकार के विभागों ने साल भर का कार्यक्रम बनाया है।
  • उन्होंने कहा कि, हर विभाग 15 दिन स्वच्छता अभियान पर विशेष रूप से फोकस करता है।
  • परमवीर सिंह की टीम ने देवप्रयाग से गंगा सागर तक 2800 किमी तैर करके स्वच्छता का सन्देश दिया है।

नौजवानों को ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (mann ki baat) मूवमेंट के लिए निमंत्रण:

  • पीएम मोदी ने मन की बात के 24वें संस्करण में नौजवानों को वेस्ट टू वेल्थ मूवमेंट में नए-नए स्टार्ट-अप के लिए आमंत्रित किया।
  • उन्होंने आगे कहा, गुजरात टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने 107 गांवो में शौचालय निर्माण के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
  • पीएम ने आगे कहा, पूरे देश से मंत्री, मुख्यमंत्री, मेयर कमिश्नर मिलकर स्वच्छ भारत अभियान पर चिंतन-मनन करने वाले हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सॉलिड वेस्ट को कम्पोस्ट में बदलने का काम हो, सरकार इसके लिए पॉलिसी इंटरवेंशन की शुरुआत की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें