अब पाकिस्तान के भी कई हिस्सों में सुने जा सकेंगे ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के प्रोग्राम। इनमें पाक के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) में स्थित बलूचिस्तान भी शामिल हैं।

  • AIR ट्रांसमिशन की सिग्नल कैपिसिटी को बढ़ाने के लिये केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला किया था।
  • जिसके तहत 300 KV का एक नया डिजिटल रेडियो मॉन्डियल (DRM) ट्रांसमीटर जम्मू में लगाया गया है।
  • ऑल इंडिया रेडियो जल्द ही बलूच लैंग्वेज में भी प्रोग्राम शुरू करेगा।
  • केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।
  • इस समय केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान को PoK और बलूचिस्तान के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है।

मन की बात प्रपोजल को कैबिनेट ने दी मंजूरी:

  • अब AIR के जम्मू स्टेशन से ट्रांसमिटेड प्रोग्राम POJK और पाकिस्तान के पंजाब प्रोविन्स के इलाकों के बाहर भी सुनाई देगें !
  • बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में बलूच लैंग्वेज में प्रोग्राम शुरू करने के प्रपोजल को केंद्र सरकार के द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
  • इसके पीछे केंद्र सरकार की मंशा बलूचिस्तान के लोगों के बीच अपनी पकड़ और मजबूत बनाने की है।
  • बलूचिस्तान में ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन के खिलाफ और आजादी की मांग को लेकर प्रदर्शन जोरो पर चल रहे हैं।
  • आजादी के सपोर्टर्स ने  25 अगस्त को अपने शहीद लीडर अकबर बुगती के साथ नरेंद्र मोदी की फोटो बलूचिस्तान में लहराई थी।
  • प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पाकिस्तानी झंडे कुचले थे !
  • भारत के पक्ष में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की थी !
  • प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा मुद्दा उठाने पर उनका शुक्रिया भी अदा किया था !
  • महिला बलूच लीडर करीमा बलोच ने रक्षाबंधन के मौके पर एक बहन के तौर पर मोदी से मदद मागीं थी !
  • महिला बलूच लीडर करीमा बलोच ने इस मुद्दे को ग्लोबल लेवल पर उठाने की अपील की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें