भीड़ द्वारा हत्या करने की घटनाओं पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं से उन्हें गुस्सा आता है और उनका खून खौलने लगता है। प्रियंका गांधी के इस बयान पर कुमार विश्वास की तीखी प्रतिक्रिया आई है।

खून खौलता है प्रियंका का-

  • भीड़ द्वारा हो रही हत्याओं को लेकर प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को देखकर उन्हें गुस्सा आता है और उनका खून खौलने लगता है।
  • आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह लोग धर्म, जाति, समूह और खाने-पीने की पंसद के कारण मारे जा रहे है।
  • प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीतिक दलों का खून मौसमी नेताओं की तरह है जो अपने लिए हितकर घटनाओं पर ही खौलता है।

कुमार विश्वास ने कसा तंज-

  • प्रियंका गांधी के इस बयान को लेकर आप नेता कुमार विश्वास ने तंज कसा
  • उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का खून 1984 की घटनाओं से खौलना चाहिए था।
  • कुमार विश्वास ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी कुमार विश्वास ने हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहनों ने समय अंतराल बांट रखा है।
  • आगे उन्होंने कहा कि एक का जून में खून खौलता है और दूसरे का जुलाई में।

यह भी पढ़ें: झारखंड: बीफ के शक में हुई हत्या मामले में BJP नेता गिरफ्तार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें