नोटबंदी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुरू से ही मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। लेकिन अब इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी वाड्रा भी हमला बोलेंगी। बता दें की नोटबंदी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई कमेटी में प्रियंका गांधी वाड्रा का भी नाम सामिल है। बता दें की आगामी यूपी चुनाव को लेकर भी प्रियंका काफी सक्रीय हैं।

नोटबंदी पर कांग्रेस का रुख तय करने वाली समिति का हिस्सा बनी प्रियंका गांधी वाड्रा

  • राहुल गांधी शुरु से ही नोटबंदी के खिलाफ पीएम मोदी पर प्रहार करते आये हैं।
  • लेकिन अब इस मुद्दे पर उनकी बहन प्रियंका गाँधी वाड्रा भी मोदी सरकार पर हमला करेंगी।
  • गौरतलब हो की नोटबंदी पर पार्टी का रुख तय तय करने वाली समिति में अब प्रियंका गाँधी वाड्रा को भी शामिल किया गया है।
  • बता दें कि नोटबंदी के बाद हालात सामान्य करने के लिए पीएम मोदी ने देश वासियों से 50 दिन का समय माँगा था।
  • ये अवधि  30 दिसंबर को समाप्त हो रही है।
  • ऐसे में विपक्ष एक जुट होकर फिर से मोदी सरकार हमला बोलने की योजना बना रहा है।
  •  बता दें की 27 दिसंबर को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों फिर से इकठ्ठा होने का फैसला किया है।
  • जहाँ पर 16 विपक्षी दलों के नेता एक जुट होकर आगे की रणनीति पर विचार करने का फैसला करेंगे।
  • यही नही इसके पहले 26 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के वॉर रूम में 100 से ज्यादा नेता इकठ्ठा हो कर नोटंबदी पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें :सातवां वेतन आयोग : कर्मचारी संघों का 15 फरवरी को हड़ताल का ऐलान!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें