मोदी सरकार 3 साल का लेखा-जोखा पेश कर रही है। इसके अंतर्गत मोदी सरकार अपने तीन साल के कामकाज का हिसाब दे रही है। इसके तर्ज पर केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने जनता को अपने एक साल के कार्याकाल का हिसाब दिया।

किरण बेदी ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड-

  • अपना एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपने कामों का लेखा-जोखा दिया।
  • इस दौरान उन्होंने जनता से संवाद भी कायम किया।
  • केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी की इस अनूठी पहल के साथ राज्य में राज्यपाल या उपराज्यपाल द्वारा अपने कामकाज का ब्यौरा पेश करने की नई शुरुआत हुई है।
  • बता दें कि 22 मई 2016 को मोदी सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किरण बेदी को पुडुचेरी की उपराज्यपाल नियुक्त किया था।
  • किरण बेदी देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी थी।
  • किरण बेदी ने अपनी सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि राजनिवास के कामकाज को प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ जनहित पर भी ध्यान केंद्रित करना सबसे अहम शुरुआत कही जा सकती है।

यह भी पढ़ें: नहीं थे अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे तो नाले में फेंका बेटी का शव!

यह भी पढ़ें: आतंकी फंडिग को लेकर NIA की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें