आम आदमी पार्टी (आप) के करीब 100 नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसमें आप के विधायक व सांसद भी शामिल थे। बता दें कि सभी नेताओं को उस वक्त हिरासत में लिया, जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आधिकारिक निवास की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का दावा, पंजाब में नहीं हुई कोई मौत

सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन का आयोजन :

  • आप नेताओं ने करोड़ों रुपये के लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले से जुड़े होने को लेकर अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था।
  • विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खरिया व पंजाब ईकाई के अध्यक्ष व संगरुर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान सहित आप नेताओं को हिरासत में लिया गया।
  • सभी नेताओं को सेक्टर 17 के पुलिस थाने ले जाया गया।

यह भी पढ़ें… भड़की हिंसा के बाद पंजाब, हरियाणा में पसरा सन्नाटा

सीएम पद छोड़ें या घोटाले की जांच को CBI को सौंपे :

  • आप नेता भगवंत मान ने कहा कि हम चाहते हैं कि अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद छोड़ें।
  • अगर सीएम पद नहीं छोड़ते हैं तो वह लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले की जांच को सीबीआई को सौंपें।
  • मान ने कहा कि सर्तकता ब्यूरो से उन्होंने (मुख्यमंत्री) खुद ही क्लीन चिट ले ली, जिसके मुख्यमंत्री प्रमुख हैं।
  • इस जांच को या तो सीबीआई को या या फिर पंजाब से बाहर स्थानांतरित की जानी चाहिए।
  • आप नेताओं का विरोध प्रदर्शन पंजाब विधानसभा परिसर से शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें… दिल्ली HC ने केजरीवाल के जवाब विलंब पर लगाया जुर्माना

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें