साध्वी के साथ रेप केस मामले में राम रहीम को दोषी करार दिया गया। यह फैसला आने के तुरंत बाद पंचकूला समेत पंजाब और हरियाणा में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा की लपटें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंची थी। इस हिंसा में अब तक में 33 लोगों के मारे जाने की खबर है। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह के मुताबिक़ डेरा सौदा पर फैसला आने के बाद भड़की हिंसा में पंजाब में कोई मौत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक फायदे के लिए जलने दिया शहर- HC

काबू में है पंजाब में हालात-

  • पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में हालात काबू में है।
  • उन्होंने कहा कि भड़की हिंसा में पंजाब में कोई मौत नहीं हुई।
  • सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में हुई हिंसा में 48 लोग घायल हुए।
  • उन्होंने बताया कि पंजाब में कहीं भी लाठी चार्ज या फायरिंग नहीं हुई।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह ने कहा कि पंचकुला में भीड़ इकट्ठी होने देना बड़ी गलती थी।

यह भी पढ़ें: ‘उस रात सिरहाने रिवॉल्‍वर रखे ब्‍लू फिल्‍म देख रहे थे राम रहीम’

फैसला आने के बाद बड़े पैमाने पर हुई हिंसा :

  • राम रहीम को रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को डेरा प्रेमियों ने बड़े पैमाने पर हिंसा की।
  • जिसमें कई वाहनों को जला दिया गया, सार्वजनिक संपत्ति को बड़ा नुकसान हुआ है।
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह डेरा प्रमुख की सजा का ऐलान 25 अगस्त को करेंगे।
  • डेरा प्रमुख अपनी दो पूर्व शिष्याओं के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी हैं।
  • डेरा प्रमुख को दिल्ली से लगभग 70 किलोमीटर दूर रोहतक के पास की जेल में रखा गया है।
  • जेल अधिकारियों का कहना है कि बीते तीन दशकों में लग्जरी जीवन जीने का आदी हो चुके राम रहीम को रातभर जेल में नींद नहीं आईं।
  • राम रहीम का आज मेडिकल जांच होगी।
  • डेरा प्रमुख को जिस जेल में रखा गया है, वहां भारी सुरक्षा-व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें: ‘उस रात सिरहाने रिवॉल्‍वर रखे ब्‍लू फिल्‍म देख रहे थे राम रहीम’

यह भी पढ़ें: डेरा हिंसा के बाद दिल्ली की स्थिति नियंत्रण में

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें