पंजाब के पटियाला में एक घर में नन्ही परी की किलकारियां गूंजी। बच्ची की किलकारी घर वालों को इतनी नागवार गुजरी कि बेटी की मां की हॉकी और डंडो से पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें… शोहदे की धमकी से डरे परिजनों ने बेटी को घर में किया कैद!

पिटाई का वीडियो हुआ वायरल :

  • पंजाब के  पटियाला से एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में कुछ लोग एक महिला को हॉकी और डंडो से पीट रहे हैं।
  • खबरों के मुताबिक महिला को उसका देवर अपने कुछ दोस्‍तों के साथ मिलकर पीट रहा है।
  • महिला की पिटाई लड़की को जन्‍म देने और दहेज की मांग के कारण की जा रही है।

यह भी पढ़ें… गर्भवती महिला के लिए घातक हो सकती है एंटीबायोटिक दवा!

14 जुलाई की घटना :

  • घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है।
  • इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपियों के शर्मनाक हरकत सामने आई है।
  • पिटाई के आरोप में पुलिस दो लोगों की गिरफ्तारी भी कर चुकी है।
  • महिला कुछ पूर्व ही एक बेटी को जन्म दी, जिसे ससुराल वाले अपनाने को तैयार नहीं थे।

यह भी पढ़ें… संजय गांधी की कथित बेटी का दावा, ‘इंदु सरकार’ में पिता का किरदार भ्रामक!

दहेज के लिए किया प्रताड़ित :

  • इधर लड़की पक्ष का आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए भी प्रताडि़त किया जा रहा था।
  • महिला फिलहाल अपने पति से अलग रह रही थी।
  • महिला जहां रह रही थी वहीं उसके देवर ने अपने दोस्‍तों के साथ आकर आकर उसपर हमला कर दिया।
  • वीडियो में साफ दिखाई दे रही है कि एक महिला को लड़का बुरी तरह पीट रहा है।
  • पीडि़ता के लगातार चिल्‍लाने के बाद भी वह उसे पीटे जा रहा है।

https://twitter.com/ANI_news/status/886045341140664320

वीडियो साभार- ANI

यह भी पढ़ें… विशेष: महाभारत में युधिष्ठिर ने महिलाओं को दिया था ये श्राप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें