राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कोई दंगा नहीं हुआ था क्योंकि महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच एकता बनाए रखी थी।

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 75वीं वर्षगांठ-

  • ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 75वीं वर्षगांठ पर संसद में विशेष सत्र बुलाया गया।
  • विशेष सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।
  • इस दौरान राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद ने भी अपने विचार रखे।
  • उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि भारत को आजादी सिर्फ तभी मिल सकती है।
  • जब हिंदू और मुस्लिम साथ मिलकर लड़ेंगे।
  • उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को हिन्दू-मुस्लिम की एकता ने सफल बनाया है।
  • राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान आजाद ने कई स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
  • उन्होंने मंगल पांडे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और अन्य को देश की आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान देने के लिए श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने इशारों में किया सरकार पर तीखा हमला!

यह भी पढ़ें: ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 75 वर्ष पूरे होने पर संसद में विशेष सत्र!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें