कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर भारत की मजबूती है लेकिन सरकार इसे भारत की कमजोरी बना रही है।
राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना-
- चेन्नई में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला किया।
- डीएमके प्रमुख करूणानिधि के 94वें जन्मदिन कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए।
- यहाँ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कश्मीर के हालातों को संभालने में नाकाम साबित हुए है।
- राहुल गांधी ने कहा कि हम भारत की एक अरब से अधिक लोगों की आवाज को दबने नहीं देंगे।
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा संघ (आरएसएस) पर भी निशाना साधा।
- उन्होंने कहा कि आरएसएस और पीएम मोदी को देश पर एक विचारधारा नहीं थोपने देंगे।
- उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी अक्षमताओं के कारण देश के लिए समस्या पैदा कर रहा है।
- राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने लगभग 6-7 महीने पहले रक्षा मंत्री अरुण जेटली से हुए मुलाकात में कहा था कि आप लोग कश्मीर के साथ र्दुव्यवहार कर रहे है।
यह भी पढ़ें: चार मिनट तक सीमा के अंदर रहा संदिग्ध चीनी हेलीकॉप्टर, आधिकारिक जांच शुरू!
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किलें, ‘आप’ के तीन विधायकों पर FIR दर्ज!