Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ आज, इन मुद्दों पर बोलेंगे सरकार पर हमला

rahul-gandhi-jan-aakrosh-rally-today-in-delhi-ramleela-maidan

rahul-gandhi-jan-aakrosh-rally-today-in-delhi-ramleela-maidan

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल की दिल्ली में यह पहली रैली है। इसके जरिए वे मोदी सरकार को उसकी नाकामियां गिनाएंगे। रैली को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद भी संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल की पहली जनसभा:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राहुल की यह पहली रैली होगी। राष्ट्रीय स्तर की जन आक्रोश रैली महत्वपूर्ण कर्नाटक चुनाव से पहले हो रही है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 12 मई को होना है।  राहुल इस रैली में केंद्र की भाजपा सरकार पर उसके अधूरे वादों और बांटने वाली राजनीति को लेकर हमला बोलेंगे।

राहुल की जन आक्रोश रैली में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। रैली से पहले राहुल ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार के चार सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला, महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिली, किसानों को अपने फसल की वाजिब कीमत और दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार नहीं मिले।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना असंतोष और आक्रोश व्यक्त करने के लिए रैली में शामिल हों। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि आक्रोश समाज के सभी वर्गों गरीब, वृद्ध , युवा , किसान , महिलाओं में है। इसलिए नाम जन आक्रोश रैली है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह कांग्रेसियों को संबोधित करेंगे और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करेंगे जो कि समाजिक अशांति उत्पन्न कर रही है और समाज को बांट रही है।

कई दिग्गज होंगे शामिल:

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक से भाजपा का सफाया करने के लिए स्पष्ट आह्वान किया जाएगा। रैली राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , मिजोरम और कई अन्य राज्यों के आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए एक निर्णायक जीत सुनिश्चित करेगी। इसकी परिणति 2019 में मोदीजी के कुशासन के खात्मे के साथ होगी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता  देश के कोने कोने में जाएंगे। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सीएलपी नेता , मुख्यमंत्री , पूर्व मुख्यमंत्री , सांसद और विधायक रैली में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह देश कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। भारत में राजनीति को परिवर्तित करने के लिए एक नये युग की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि पूरा भारत भ्रष्टाचार , बैंक घोटालों, राफेल घोटाले, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और दिन पर दिन जिस तरीके से व्यापार नीचे जा रहा है  उसको लेकर आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि मोदीजी के शासन में चारों तरफ नफरत है लोग दलितों , आदिवासियों और पिछड़ों के खिलाफ अत्याचारों को लेकर नाराज हैं। न्यापालिका पर हमला हो रहा है।

कर्नाटक चुनाव: अमित शाह का विजयपुरा में रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Related posts

BMC चुनाव : 2 कॉर्पोरेटरों ने शिवसेना से मिलाया हाथ!

Sudhir Kumar
7 years ago

आतंकवाद कायरों का हथियार होता है : राजनाथ सिंह

Vasundhra
8 years ago

कल या परसों आ सकता है सीबीएसई का रिजल्ट, मॉडरेशन पॉलिसी के कारण हुई देर!

Namita
8 years ago
Exit mobile version