राहुल गांधी आज से आधिकारिक रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। (congress president) कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बाद अध्यक्ष बने राहुल गांधी को कुछ ऐसे अधिकार मिले हैं जो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी मिले हुए हैं।

राहुल गांधी को मिले ये अधिकार (congress president) :
 
  • कांग्रेस में राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से एक नये युग की शुरुआत की बात कही जा रही है।
  • राहुल गांधी के कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें कई बड़े अधिकार मिले चुके हैं।
  • इनमें से कुछ अधिकार ऐसे हैं जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी मिले हुए हैं।
  • राहुल गांधी ही अब से कांग्रेस के पार्लियामेंट्री बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे.
  • ये ही बोर्ड टिकट वितरण करता है.
  • अमित शाह भी अभी भाजपा के इसी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हैं।

सोनिया की जगह लेंगे राहुल (congress president)

  • साथ ही राहुल गांधी कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के भी अध्यक्ष होंगे जिसे पार्टी से जुड़े सभी बड़े फैसले लेने का अधिकार होता है।
  • साथ ही देश की सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रिपोर्टिंग अब सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को की जायेगी.
  • बीजेपी में ये अधिकार अमित शाह के पास है।
  • अब से विपक्षी दलों में गठबंधन को लेकर अगर कोई बात की जायेगी तो सिर्फ राहुल गांधी से होगी।
  • कांग्रेस से मिलने के लिए विदेश से आये मेहमान सीधे राहुल गांधी को अपना निमंत्रण देंगे।
  • इसके अलावा कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारकों के चुनाव का अधिकार भी राहुल गांधी को होगा।
  • राहुल गाँधी अब अपनी माँ सोनिया गाँधी की जगह लेंगे.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें