बिहार में 24 घंटे में हुए सत्ता पलट के बाद बीजेपी के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महागठबंधन को धोखा देने और ‘व्यक्तिगत स्वार्थ’ के लिए भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें… बिहार में बहार, फिर आई नीतीश की सरकार!

राहुल ने की नीतीश कुमार पर टिप्पणी :

  •  राहुल ने आज संसद के बाहर कहा कि हम जानते थे कि पिछले तीन-चार महीनों से क्या चल रहा था।
  • आगे उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के साथ यही समस्या है।
  • राहुल ने कहा कि सत्ता और राजनीतिक स्वार्थ के लिए वे किसी भी चीज के साथ समझौता कर सकते हैं।
  • बता दें कि राहुल की टिप्पणी नीतीश कुमार के छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तत्काल बाद आई है।
  • राहुल ने कहा कि भारतीय राजनीति में कोई नियम या विश्वसनीयता नहीं है।

यह भी पढ़ें… आरोप पर सफाई देने को कोई तैयार नहीं था- नीतीश कुमार!

आज नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ :

  • बिहार की सत्ता में बीजेपी के समर्थन के बाद एक बार नीतीश कुमार की वापसी हो चुकी है।
  • आज सुबह 10 बजे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • बता दें कि नीतीश कुमार छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिए।
  • उनके साथ सुशील मोदी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
  • नई सरकार 28 जुलाई यानी कल विश्वास मत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें… तेजस्वी तो एक बहाना है, महागठबंधन असली निशाना है!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें