कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के बर्कले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिये भाषण के बाद सियासत गरमा गई है। जहां पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के बयान पर खुलकर पलटवार किया, वहीं अब कांग्रेस ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें… 2019 में विपक्ष के पीएम उम्मीदवार पर राहुल ने किया ‘बड़ा खुलासा’

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना :

  • कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया है।
  • आनंद शर्मा ने कहा कि हम सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के इन बयानों से अचंभित है।
  • यह आलोचनाएं न्यायोचित नहीं है।
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा उठाए गए मुद्दे और बयानों से उनके द्वारा इतिहास की अवहेलना करना और प्रधानमंत्री से माफी मांगने की उनकी बेचैनी का पता चलता है।
  • कांग्रेस का यह बयान भाजपा के उस बयान के बाद आया है, जिसमें भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अमेरिकी विश्वविद्यालय में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री की उपेक्षा की है।

यह भी पढ़ें… अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक पीड़ा व्यक्त कर रहें राहुल : स्मृति

राहुल ने बीते 70 सालों की बात की :

  • कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल ने बीते 70 वर्षो में भारत की उपलब्धियों के बारे में बात की।
  • हम समझते हैं कि भाजपा आखिर क्यों उनकी आलोचना कर रही है।
  • यदि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, यह लोकतंत्र का गुण है।

यह भी पढ़ें… BJP मेरे खिलाफ एजेंडा चला रही है : राहुल गांधी

पीएम ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया :

  • आनंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया।
  • प्रधानमंत्री ने अपने पहले विदेशी दौरे पर देश को भ्रष्ट किया था।
  • उन्होंने एक अन्य मौके पर कहा था कि विदेशों में रह रहे भारतीयों को खुद को भारतीय कहने पर शर्म आती है।
  • उन्होंने कहा कि यह आलोचना को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की असहिष्णुता दर्शाती है।

यह भी पढ़ें… कश्मीर के हालात पहले से बेहतर हुए हैं : राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर किया था पलटवार :

  • स्मृति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में उनके संबोधन का हवाला देकर उनकी आलोचना की।
  • उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की उपेक्षा की है।
  • स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे मंच का चुनाव किया।
  • जहां वह अपनी सुविधा के अनुसार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की ओलचना कर सकें।

यह भी पढ़ें… AIADMK पार्टी पद से हटाए गए शशिकला, दिनाकरन

राहुल गांधी ने की नोटबंदी की आलोचना :

  • राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अपने संबोधन में नोटबंदी की आलोचना की।
  • कहा केंद्र सरकार के इस फैसले से रातोंरात 86 फीसदी नकदी देश की अर्थव्यवस्था से बाहर हो गई थी।

यह भी पढ़ें… नाथुला दर्रा दोबारा खोलने लिए भारत से बातचीत को तैयार चीन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें