केंद्र सरकार ने देश में 91 सालों से चले आ रहे ‘रेल बजट’ पेश करने की परम्परा को खत्म कर दिया है, कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

एक साथ पेश होंगे, रेल और आम बजट:

  • केंद्र सरकार की कैबिनेट ने रेल बजट को संसद में अलग से पेश करने की परम्परा को खत्म कर दिया है।
  • जिसके बाद साल 2017 से रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश किया जायेगा।
  • गौरतलब है कि, रेल बजट पेश करने की परम्परा ब्रिटिश शासन के समय से चली आ रही थी।
  • पहली बार साल 1924 में रेल बजट पेश किया गया था।
  • जिसे केंद्र की कैबिनेट ने 91 सालों पर बाद खत्म कर दिया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु पहले ही दे चुके हैं सहमति:

  • रेल बजट को आम बजट से मिलाने के लिए मौजूदा रेल मंत्री सुरेश प्रभु पहले ही सहमति दे चुके हैं।
  • मंत्रालय का वित्तीय लेखा-जोखा भी आम बजट का उसी तरह से होगा, जैसा की अन्य मंत्रालयों के लिए होता है।
  • रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अब वित्त मंत्रालय ही रेल मंत्रालय के लिए बजट तय करेगा।
  • गौरतलब है कि, अभी दोनों मंत्रालयों के अधिकारों का बंटवारा बाकी है।
  • जिसके लिए प्रक्रिया तय किया जाना अभी बाकी है।
  • वित्त और रेल मंत्रालय के बीच पेंशन की देनदारी, डिवीडेंड, बजटरी सपोर्ट और किराये पर अंतिम फैसला होना बाकी है।

किराये का अधिकार रखना चाहता है रेल मंत्रालय:

  • कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्तीय वर्ष 2017 में आम बजट में ही रेल बजट पेश किया जायेगा।
  • हालाँकि, अभी दोनों मंत्रालयों के बीच अधिकारों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या बैठक नहीं हुई है।
  • वहीँ रेल मंत्रालय किराये का अधिकार अपने पास रखना चाह रहा है।
  • इसके अलावा बाजार से पैसा उठाने के अधिकार को भी रेल मंत्रालय अपने पास रखना चाहता है।
  • सातवें वेतन आयोग का बोझ, राजस्व में आ रही कमी रेल मंत्रालय के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है।
  • इसके बाद वित्त मंत्रालय से अधिकार क्षेत्र के बंटवारे के चलते रेल मंत्रालय की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें